֍:केंद्रीय कर्मचारियों के लिए तोहफा §ֆ:सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जनवरी और जुलाई दो बार महंगाई भत्ते में इजाफा करता है. होली से पहले अगर महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होता है तो यह जनवरी से प्रभावी होगा. यह भी अक्सर देखा गया है कि मार्च में होली के आसपास महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में इजाफा किया जाता है. ताकि त्योहार से पहले कर्मचारियों को राहत मिल सके. दूसरी ओर, जुलाई में बढ़ोतरी की घोषणा आमतौर पर हर साल अक्टूबर या नवंबर में दिवाली के आसपास की जाती है. §֍:होली के मौके पर अहम फैसला §ֆ:गौरतलब है कि 5 मार्च, 2025 को नई दिल्ली में हुई बैठक के दौरान मंत्रिमंडल ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी पर चर्चा नहीं की थी. DA में सबसे हालिया बढ़ोतरी जुलाई 2024 में हुई थी, जब यह 50% से बढ़कर 53% हो गया था. 7 मार्च 2024 को कैबिनेट ने डीए को 46% की पिछली दर से बढ़ाकर मूल वेतन का 50% कर दिया था. यह ऐलान होली से कुछ दिन पहले 25 मार्च 2024 को की गई थी.§केंद्र सरकार होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दे सकती है. अगले सप्ताह होली से पहले सरकार कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में बढ़ोतरी कर सकती है. अगर ये ऐलान होता है तो 1.2 करोड़ सेंट्रल गवर्नमेंट कर्मचारियों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा.

