֍:दिल्ली में शीतलहर§ֆ:दिल्ली समेत एनसीआर शहरों में मंगलवार से ही तेज हवाओं ने राज्यभर में कब्जा कर लिया है. इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. तेज हवाओं ने गर्मी के एहसास को कम कर दिया है. तेज हवाओं से पता लग रहा है कि पतझड़ का मौसम आ गया है. मौसम की बात करें तो दिल्ली में आज भी तेज हवाएं चलेंगी. इस दौरान न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 सेल्सियस हो सकता है. लेकिन ठंडी हवाओं से तापमान और कम महसूस हो रहा है और सर्दियों का एहसास बढ़ गया है.§֍:इन राज्यों मे लू की संभावना§ֆ:वहीं, दूसरी ओर महाराष्ट्र के मुबंई में गर्मी बढ़ती जा रही है. स्काईमेट के अनुसार, उत्तर भारत में 8 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने की संभावना है, जिससे सामान्य हवाओं के प्रवाह में बदलाव आएगा. इस व्यवस्थित हवाओं के कारण 8 से 11 मार्च के बीच दिन का तापमान 37 डिग्री से अधिक पहुंच सकता है. इस अचानक बढ़ोतरी के कारण मुंबई में लू जैसी स्थितियां बन सकती है. इसके अलावा तमिलनाडु में अगले कुछ दिनों के लिए भीषण गर्मी पड़ने की संभावना जताई गई है.§֍:इन राज्यों में बर्फबारी§ֆ:पहाड़ी राज्यों में भी अलग ही मौसम जारी है. कुछ दिनों पहले भयंकर बर्फबारी देखने मिली थी. इस दौरान उत्तराखंड क चमोली जिले में हिमसख्लन हुआ था. बता दें कि ताजा बर्फबारी से किसानों को तो राहत मिली है लेकिन भूस्खलन जैसी स्थितियों से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है.§मौसम में लगातार बदलाव जारी है. फरवरी के बीच गर्मी का एहसास होना शुरु हुआ था लेकिन मार्च महीने में एक बार फिर कई हल्की ठंड होनी शुरु ह घई है. पिछले दो दिनों से तेज हवाएं चल रही हैं. जिसके साथ ही सर्दी ने वापसी कर ली है. 8 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना जताई जा रही है. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के तमाम हिस्सों में बर्फबारी से तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. हालांकि, उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले दो दिनों तक दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना है.

