֍:75 फीसद सस्ता मिलेगा सेक्स सोर्टेड सीमन§ֆ:वहीं मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि इस तकनीक के इस्तेमाल से अब ज्यादा से ज्यादा बछिया ही पैदा होंगी. इससे दूध उत्पादन भी बढ़ेगा. साथ ही बैल पैदा होने के बाद उन्हें सड़कों पर छुट्टा छोड़ने की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा. सड़कों पर छुट्टा जानवरों की संख्या में कमी आएगी. वहीं ज्यादा से ज्यादा पशुपालक सेक्स सोर्टेड सीमन की डोज का इस्तेमाल करें इसके लिए इसे सस्ता बनाया जाएगा. एक डोज पर पशुपालकों को 75 फीसद की छूट दी जाएगी.
§֍:ऐसे सस्ती बनाई गई सेक्स सॉर्टड सीमेन डोज§ֆ:डॉ. मीनेश शाह का कहना है कि अभी तक यूएस की दो कंपनियां सेक्स सॉर्टड सीमेन में इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी (मशीन) तैयार कर रही हैं. ये कीमत के मामले में बहुत महंगी हैं. यही वजह है कि बाजार में पशुपालकों को करीब एक हजार रुपये में सेक्स सॉर्टड सीमेन की स्ट्रा मिलती है. अब अगर एक की जगह दो या फिर तीन स्ट्रा में गाय-भैंस गाभिन हुई तो ये पशुपालक को बहुत महंगा पड़ेगा. कई बार पशु की हीट का अंदाजा ना होने के चलते इन सब हालात का सामना करना पड़ता है. इसलिए अब हम राज्यों को स्वदेशी तकनीक दे रहे हैं. §नेशनल डेयरी डवलपमेंट बोर्ड (NDDB) की मदद से पशुपालकों को अब सेक्स सोर्टेड सीमन की सस्ती डोज मिलेगी. राजस्थान के पशुपालक भी अब कम पैसों में बछिया पैदा करा सकेंगे. हाल ही में एनडीडीबी ने एक कार्यक्रम के दौरान राजस्थान के पशुपालन, गोपालन और डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत को सेक्स सोर्टेड सीमन GauSort सौंपी. बोर्ड के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह ने बताया कि ये पूरी तरह से भारत में ही तैयार हुई है. इस मौके पर एक गाय को सेक्स सोर्टेड सीमन की डोज भी दी गई.

