֍:दिल्ली में न्यूनतम तापमान बढ़ेगा§ֆ:दिल्ली-एनसीआर में पिछले दिन न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 1 डिग्री तक गिरा. दिल्ली में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और 11 डिग्री सेल्सियस बाच रहने की संभावना है. आसमान साफ रहने के साथ ही उत्तर-पश्चिम दिशा से 16 से 18 किमी प्रति घंटे से कम गति से हवाएं चलीं. सुबह के समय मुख्य सतही हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से 08-10 किमी प्रति घंटे की गति से चलेंगी. इसके बाद दोपहर के समय हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से 18-20 किमी प्रति घंटे हो जाएगी. शाम और रात के समय यह उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी.§֍:§ֆ:वहीं, 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. जिसके चलते 9 मार्च को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगिट-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर हल्की से लेकर मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है.§भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने निचले से ऊपरी क्षोभमंडलीय स्तरों में एक गर्त के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ चलने की खबर दी है. यह समुद्र तल से 5.8 किमी की धुरी के ऊपर मौजूद है. जिसके कारण आज जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगिट-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में छिटपुट गरज और बिजली के साथ व्यापक रूप से और हरियाणा, चंडीगढ़ में गरज और बिजली के साथ छिटपुट से लेकर हल्की या मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

