֍:पुलिस का एक्शन §ֆ:5 मार्च को चंडीगढ़ में लगने वाले मोर्चे के लिए मानसा पुलिस की ओर से बीती रात को किसानों के घरों में छापेमारी कर मानसा जिले के दर्जन के करीब किसानों को हिरासत में लिया गया है.§֍:किसान नेताओं के घर छापा§ֆ:किसानों के पहले से तय मोर्चे पर जाने से पहले पुलिस ने किसान नेताओं के घरों पर छापा मारा. थाना पातड़ां के गांव मौलवीवाला में किसान नेता कुलवंत सिंह को नजरबंद किया गया है. सुबह पुलिस ने घर पर छापा मारा था. कुलवंत सिंह मौलवीवाला कुल हिंद किसान सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं. कुल हिंद किसान सभा संयुक्त किसान मोर्चा का एक अहम हिस्सा है.
किरती किसान यूनियन के ब्लॉक नेता दलजिंदर सिंह हरियाउ को भी गिरफ्तार किया गया है.
§֍:’दिल्ली की हार का गुस्सा किसानों पर…’§ֆ:किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा, “पंजाब सरकार दिल्ली हार का गुस्सा किसानों पर निकाल रही है, पंजाब में लोग सरकार की नीतियों से किए वादों और नशे सहित भ्रष्टाचार से तंग है. भगवंत मान तीन साल में किए हुए काम गिनवा दें.”
उन्होंने आगे कहा कि आज किसानों को सुबह से डीटेन किया जा रहा है, लोकतंत्र में धरने का हक नहीं, भगवंत मान किसान नेताओं में आपसी फूट का फायदा उठा रहे हैं. इस पर ना कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग बोले हैं, ना सुखबीर बादल. उनको डर है कि पुलिस उनके घर ना आ जाए. किसान यूनियन की तरफ से मीटिंग की जाएगी और इसका विरोध किया जाएगा.
§पंजाब (Punjab) के किसान अपनी मांगों को लेकर सरकार के सामने लामबंद हैं. चंडीगढ़ धरने से पहले किसान नेताओं के घर पर पुलिस की कार्रवाई का मामला सामने आया है. भारतीय किसान यूनियन उगराहां के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां के घर पुलिस पहुंची, लेकिन जोगिंदर सिंह उगराहा घर पर मौजूद नहीं हैं. इसके साथ ही बरनाला जिले में भी कई किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंची.

