֍:एक्स पर किया पोस्ट§ֆ:उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, सामूहिक प्रयासों की वजह से एशियाई शेरों की आबादी में लगातार वृद्धि देखी गई है. उन्होंने एशियाई शेरों के आवास को संरक्षित करने में आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों और महिलाओं के योगदान की सराहना की. ‘सिंह सदन’ से पीएम मोदी जंगल सफारी पर गए, उनके साथ कुछ मंत्री और वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी थे. उन्होंने आगे कहा, ‘आज सुबह विश्व वन्यजीव दिवस पर मैं गिर में सफारी पर गया. जैसा कि हम सभी जानते हैं गिर, जंगल के राजा एशियाई शेरों का घर है. गिर आकर मुझे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में हमारे द्वारा सामूहिक रूप से किए गए काम की कई यादें भी ताजा हो गईं.’§֍:पीएम मोदी ने कही ये बात§ֆ:
मोदी ने कहा, ‘पिछले कई वर्षों में सामूहिक प्रयासों ने यह सुनिश्चित किया कि एशियाई शेरों की आबादी लगातार बढ़े. एशियाई शेरों के आवास को संरक्षित करने में आदिवासी समुदायों और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं की भूमिका भी उतनी ही सराहनीय है.’ एनबीडब्ल्यूएल में 47 सदस्य हैं, जिनमें सेना प्रमुख, विभिन्न राज्यों के सदस्य, इस क्षेत्र में काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि, मुख्य वन्यजीव वार्डन और विभिन्न राज्यों के सचिव शामिल हैं. बैठक के बाद पीएम मोदी ने सासण में कुछ महिला वन कर्मचारियों से भी बातचीत की.
§ֆ:

§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात गीर जंगल में सोमवार यानि आज सुबह विश्व वनयजीव दिवस के अवसर पर सफारी का आनंद लिया. उनके सोमनाथ दर्शन के बाद सासण में वन अतिथि गृह ‘सिंह सदन’ में रात्रि विश्राम किया. रविवार शाम को उन्होंने सोमनाथ मंदिर में भगवान शिव की पूजा अर्चना की थी. यह 12 ज्योतिर्लिंग में से सबसे पहला ज्योतिर्लिंग है.A memorable visit to Gir! Have a look at the highlights… pic.twitter.com/DTqzwlerTc
— Narendra Modi (@narendramodi) March 3, 2025