֍:सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत §ֆ:सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई का दायरा बढ़ाते हुए केन्द्र सरकार से कहा कि वो सोशल मीडिया ऑनलाइन कंटेट पर अश्लील, आपत्तिजनक कंटेंट को रोकने के लिए रेगुलेटरी मेकनिजम बनाए. इसके ड्राफ्ट को कोई क़ानूनी रूप देने से पहले तमाम स्टेकहोल्डर्स से रायशुमारी ले, ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि ये सिर्फ एकतरफा पाबंदी लगाने के लिए नहीं है.§रणवीर इलाहाबादिया को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने इलाहाबादिया के ‘द रणवीर शो’ चलाने की इजाज़त दी. बेंच ने केंद्र सरकार से नियमन बनाने का निर्देश दिया लेकिन इस बात का ध्यान रखते हुए कि उससे अभिव्यक्ति के अधिकार का हनन न हो. कोर्ट ने पहले रणवीर के सभी शो पर रोक लगा दी थी. कोर्ट ने कहा कि रणवीर ऐसा हलफनामा दे कि वह ख्याल रखेगा कि उसके शो में भद्रता और नैतिकता के प्रति कोई आपत्तिजनक बात नहीं होगी. शो ऐसा होगा जिसे सभी उम्र के लोग देख सकें.

