֍:सोशल मीडिया पर दी सुसाइड की धमकी §ֆ:जब पुलिस ने अभय सिंह से इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह गांजे के नशे में थे. उन्होंने नशे में क्या कहा, क्या बोला उन्हें नहीं पता. अभय सिंह ने पुलिस को अपने पास मौजूद गांजा भी दिखाया जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और NDPS एक्ट (Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act) के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.
§֍:मौके पर पहुंची पुलिस §ֆ:पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल पार्क क्लासिक में ठहरे हुए अभय सिंह सुसाइड करने का प्रयास कर रहे हैं जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. आईआईटी बाबा से जब इस संबंध में पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने पास से एक गांजे के पुड़िया निकालकर पुलिस को दिखाई.
§सोशल मीडिया पर ‘आईआईटी बाबा’ के नाम से मशहूर अभय सिंह से जयपुर में पुलिस पूछताछ करने उनके होटल पहुंची थी. दरअसल अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर सुसाइड की धमकी दी थी जिसके बाद शिप्रा पथ थाना पुलिस रिद्धि सिद्धि पार्क क्लासिक होटल पहुंची और आईआईटी बाबा से सवाल-जवाब किए.

