֍:बजट में हुई थी घोषणा§ֆ:बिहार में मखाना बोर्ड क गठन को लेकर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि वह इस संबंध में किसी तरह की कमी नहीं चाहते. जिसको लेकर उन्होंने अधिकारियो को मखाना बोर्ड क गठन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही किसानों से सुझाव लेने को भी कहा है. बिहार के मखाना उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 100 करोड़ रुपये के शुरुआती निवेश के साथ केंद्रीय बजट 2025-26 में मखाना बोर्ड के गठन की घोषणा की गई थी. §֍:प्याज की बुवाई का आंकड़ा§ֆ:बैठक के दौरान कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी और मंत्रालय के अन्य अधिकारी मौजूद थे. अधिकारियों ने बताया कि प्याज, आलू और टमाटर की बुआई में अभी समय है और मौजूदा अच्छे बाजार भाव को देखते हुए सामान्य क्षेत्रों में बुआई होने की उम्मीद है. अब तक प्याज की बुआई 10.29 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जो पिछले साल से 1.66 लाख हेक्टेयर अधिक है. आलू की बुआई 19.82 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जो उक्त अवधि में 0.31 लाख हेक्टेयर अधिक है.§केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ समय पहले ही बिहार का दौरा किया था. इस दौरान उन्होंने मखाना किसानों के खेत में जाकर किसानों से वार्ता की. जिसके बाद उन्होंने मंत्रालय के अधिकारियों को बिहार में मखाना बोर्ड के गठन की प्रक्रीया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने यह सुनिश्चित करने को भी कहा कि किसानों को रबी फसलों के बाहतर दाम मिलें. भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उन्होंने साप्ताहिक समीक्षा बैठक में खरीफ फसलों की प्रगति, मौसम पूर्वानुमान और मौजूदा मूल्य प्रवृत्तियों का जायजा लिया.

