֍:ऑस्ट्रेलियाई टीम हुआ बड़ा बदलाव§ֆ:भारत के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. मैथ्यू शॉर्ट इंजरी के चलते अब इस टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. शॉर्ट की जगह बाएं हाथ के स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर कूपर कोनोली की 15 सदस्यीय टीम में एंट्री हुई है. कोनोली ट्रैवलिंग रिजर्व के तौर पर चुने गए थे, लेकिन अब मुख्य स्क्वॉड में शामिल कर लिए गए हैं.§ֆ:
§ֆ:21 साल के कूपर कोनोली ने सितंबर 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ ब्रिस्टल में अपना ओडीआई डेब्यू किया था. कोनोली ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 1 टेस्ट, 3 ओडीआई और 2 टी20 मुकाबले खेले हैं. कोनोली ने टेस्ट में 4, ओडीआई में 10 रन बनाए. जबकि टी20I में उन्हें बैटिंग करने का मौका नहीं मिला. कोनोली अब तक अपने छोटे से इंटरनेशनल करियर में कोई विकेट नहीं चटका सके हैं.§आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में सेमीफाइनल मुकाबलों की पिक्चर साफ हो चुकी है. पहले सेमीफाइनल में 4 मार्च को भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से दुबई में होगा. वहीं दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टक्कर होगी. दूसरा सेमीफाइनल 5 मार्च को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा.ICYMI, Australia have named a replacement for Matthew Short ahead of their #ChampionsTrophy semi-final clash against India ⬇️https://t.co/iv5pcIRwCh
— ICC (@ICC) March 2, 2025

