• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home सफ़लता की कहानी

घरों तक ताजा दूध पहुंचाएगा NDDB, इस नए तरीके से शुरु हुआ मिल्क ट्रांस्पोर्टेशन!

Fiza by Fiza
March 3, 2025
in सफ़लता की कहानी
0
घरों तक ताजा दूध पहुंचाएगा NDDB, इस नए तरीके से शुरु हुआ मिल्क ट्रांस्पोर्टेशन!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:समुद्री रास्ते से कम होगी दूरी§ֆ:एनडीडीबी के चेयरमैन डॉ. मीनेश शाह ने गुजरात में रो-रो फेरी सर्विस को झंडी दिखाते हुए कहा कि गुजरात में भावनगर से दूध के टैंकर सूरत जाते हैं. इसके लिए उन्हें करीब 360 किमी की दूरी तय करनी होती है. अब इस पर आने वाले खर्चे का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है. दूसरा ये कि 360 किमी की दूरी तय करने में अच्छा खासा वक्त भी लगता है. दूध सप्लाई में आने वाली इन सभी परेशानियों का हल निकालते हुए एमपीओ ने भावनगर से सूरत तक के लिए रो-रो फेरी सर्विस की शुरुआत की है. दूध के टैंकर समुद्र के रास्ते शि‍प से सूरत जाएंगे. ऐसा होने पर पूरे आठ घंटे का सफर कम हो जाएगा. वहीं 360 किमी की दूरी सिर्फ 90 किमी की रह जाएगी. §֍:घटेगा कार्बन उत्सर्जन§ֆ:डॉ. मीनेश ने रो-रो फेरी के फायदे गिनाते हुए कहा कि इस योजना से एक सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि हवा में से कार्बन की मात्रा कम हो जाएगी. एनडीडीबी इसके लिए लगातार कोशि‍श कर रही है. हम डेयरी में गोबर को ईंधन के रूप में बदल रहे हैं. फिर वो चाहें खाना पकाने वाली बायो गैस हो या फिर गोबर से बनने वाला वाहनों का ईंधन. वाराणसी डेयरी प्लांट में बने बायोगैस प्लांट में हर रोज 100 मीट्रिक टन खाद की प्रोसेसिंग होती है. इसका इस्तेमाल प्लांट में हीट के रूप में, बिजली और बायो गैस के लिए किया जाता है. बनास डेयरी के बायो गैस प्लांट में वाहनों का ईंधन संपीड़ित बायोगैस (सीबीजी) का उत्पादन हो रहा है. §डेयरी सेक्टर में कई बड़ी चुनौतियां सामने आती हैं. इसमें डोर टू डोर दूध पहुंचाना, कम दाम और कार्बन उत्सर्जन को कंट्रोल करना शामिल है. पशुपालक से मिल्क सेंटर पर दूध देता है, सेंटर से प्लांट पर आता है. फिर प्लांट से डीलर और डीलर से रिटेलर और मिल्क बूथ तक जाता है. लेकिन इस सब के बीच ये बहुत जरूरी है कि दूध ग्राहक के घर तक ताजा पहुंचे. ये सिर्फ गुजरात ही नहीं देशभर की चुनौती है. इसी को देखते हुए नेशनल डेयरी डवलपमेंट बोर्ड (एनडीडीबी) और उसकी सहायक कंपनी माही मिल्क प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (एमपीओ) ने एक खास तरीका निकाला है. जिसकी शुरुआत गुजरात से हुई है.

Previous Post

डल्लेवाल के अनशन पर हुए 98 दिन पूरे, 100वें दिन भूख हड़ताल करेंगे किसान, जानें क्या हुआ ऐलान?

Next Post

किसान आंदोलन के लिए छोड़ दी इंजीनियरिंग, बने प्रवक्ता, जानें डिटेल?

Next Post
किसान आंदोलन के लिए छोड़ दी इंजीनियरिंग, बने प्रवक्ता, जानें डिटेल?

किसान आंदोलन के लिए छोड़ दी इंजीनियरिंग, बने प्रवक्ता, जानें डिटेल?

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.