֍:19 मार्च को 7वीं बैठक§ֆ:पिछले साल से शुरु हुए आंदोलन से अभी तक किसानों और केंद्र सरकार के बीच 6 बैठकें हो चुकी हैं. इसमें अभी तक कोई फैसला नहीं निकला है. केंद्र सरकार ने पिछले साल किसानों के साथ 4 बैठकें की थी. अब लंबे समय के बाद 14 और 22 फरवरी को 5वीं और 6वीं बैठक आयोजित की गई थी. जिसमें सरकार ने किसानों से डाटा मांगा और आंकड़ों का मिलान किया. अब 7वीं बैठक 19 मार्च को होने जा रही है. §֍:100वें दिन भूख हड़ताल करेंगे किसान§ֆ:किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को लेकर कई बार राज्यों में भूख हड़ताल हो चुकी है. इसके अलावा अपनी बातों को रखने के लिए किसान अलग-अलग पैंतरे आजमा चुके हैं. पिछले महीने किसानों ने देश के अलग-अलग राज्यों से जल मंगवाया था, जिससे इस आंदोलन को ताकत मिले और सरकार को किसानों की एकता दिखाई जा सके. इसके अलावा किसानों ने कई बार ट्रेनें और सड़कों को भी बंद करके सरकार का विरोध कर चुके हैं. अब किसान फिर से 5 मार्च को सांकेतिक भूख हड़ताल करेंगे. §֍:सुप्रीम कोर्ट ने टाल दी सुनवाई§ֆ:इस बीच शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने आंदोलन से जुड़े मामले में पंजाब के अफसरों पर अवमानना याचिका पर सुनवाई 19 मार्च के बाद के लिए टाल दी. वहीं, दोनों आंदोलनरत मोर्चों और संयुक्तन किसान मोर्चा के बीच एकता वार्ता को लेकर हुई बैठक फिर विफल रही, इसमें एक साथ आने पर कोई नतीजा नहीं निकला. बता दें कि ये आजाद भारत का सबसे अधिक दिनों तक चलने वाला किसान आंदोलन बन चुका है. इस आंदोलन को 384 दिन हो गए हैं.§किसानों की मांगों को लेकर अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन जारी है. उन्हें खनौरी बॉर्डर पर आज यानि सोमवार क 98 दिन पूरे हो गए हैं. इसको लेकर किसान नेताओं का कहना है कि देशभर में एमएसपी गारंटी कानून के मुद्दे पर प्रदेश स्तरीय महापंचायत करने की तैयारी की जा रही है. इसको लेकर आज रात देशभर के किसान नेताओं की ऑनलाइन मीटिंग में महापंचायतों की तारीखें तय की जाएंगी. 5 मार्च को जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनसन के 100 दिन पूरे होंगे. जिसको लेकर किसान देशभर में जिला और तहसील स्तर पर एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल रखेंगे.

