• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home ब्रेकिंग न्यूज़

Rule Change: 1 मार्च से हो जाएंगे ये बड़े बदलाव, हर जेब पर पड़ेगा असर

Fiza by Fiza
March 1, 2025
in ब्रेकिंग न्यूज़
0
Rule Change: 1 मार्च से हो जाएंगे ये बड़े बदलाव, हर जेब पर पड़ेगा असर
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:LPG सिलेंडर के दाम बढ़े §ֆ:तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं. इस एलपीजी सिलेंडर के दाम में 6 रुपये का इजाफा किया गया है, जबकि 1 फरवरी को इसके दाम में 7 रुपये की कमी की गई थी. 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1803 रुपये हो गई है. वहीं मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर का प्राइस 1755.50 रुपये हो गया है. कोलकाता की बात करें तो 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 1913 रुपये हो चुकी है और चेन्‍नई में 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 1965.50 रुपये हो चुका है. यह कीमतें आज से ही लागू हैं. रसोई गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
§֍:ATF की कीमत घटी §ֆ:जेट ईंधन या एविएशन टर्बाइन ईंधन (ATF) की कीमत में मामूली 0.23 प्रतिशत की कमी आई है. राष्ट्रीय राजधानी में मार्च 2025 के लिए ATF प्राइस 222 रुपये प्रति किलोलीटर से घटकर 95,311.72 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है, जबकि पहले यह 95,533.72 रुपये था. इससे पहले 1 फरवरी को कीमतों में 5.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की हुई थी. §֍:UPI के नियम में बदलाव §ֆ:अगला बदलाव इंश्योरेंस प्रीमियम पेमेंट सिस्टम (Insurance Payment System) से जुड़ा हुआ है. 1 मार्च 2025 से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) में चेंज होने जा रहा है, जिससे बीमा प्रीमियम का भुगतान और अधिक आसान होगा. यूपीआई सिस्टम में बीमा-ASB (एप्लिकेशन सपोर्टेड बाय ब्लॉक अमाउंट) नामक एक नई सुविधा जोड़ी जा रही है. इसके जरिए लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसीहोल्डर अपने प्रीमियम पेमेंट के लिए पहले से ही पैसे को ब्लॉक रख सकेंगे. पॉलिसी होल्डर के अप्रूवल के बाद खाते से अपने आपका पैसा कट जाएगा. §֍:म्‍यूचुअल फंड को लेकर क्‍या बदल रहा§ֆ:आज यानी मार्च की पहली तारीख से म्यूचुअल फंड और डीमैट खातों में नॉमिनी जोड़ने से जुड़े नियमों में बदलाव हो रहा है. इसके तहत कोई इन्वेस्टर डीमैट या म्यूचुअल फंड फोलियो में अधिकतम 10 नॉमिनी एड कर सकता है. इस संबंध में मार्केट रेग्युलेटर SEBI गाइडलाइंस जारी की है, जो 1 मार्च, 2025 से प्रभावी है. इस चेंज का उद्देश्य क्लेम न की जाने वाली संपत्तियों में कमी लाना और बेहतर इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट सुनिश्चित करना है. §֍:पंजाब नेशनल बैंक ने दिया अपडेट §ֆ:पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में अगर 2 साल से ज्‍यादा समय तक कोई लेन-देन नहीं होता, तो बैंक अकाउंट बंद कर दिया जा सकता है. बैंक ने इस बारे में अपने ग्राहकों को अलर्ट जारी किया है. बैंक ऐसे अकाउंट्स को डी-एक्टिवेट कर सकता है यानी बंद कर सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका बैंक खाता एक्टिव रहे तो इसके लिए आपको KYC करा लेना चाहिए.

§हर महीने की तरह ही 1 मार्च, 2025 से नए नियमों में बदलाव हो रहा है. 1 मार्च यानी आज से 6 बड़े नियम बदल रहे हैं. इसमें UPI, म्‍यूचुअल फंड से लेकर एलपीजी सिलेंडर के दाम तक शामिल हैं. ये बदलाव सीधे आपके बैंक अकाउंट पर असर डालेंगे. आइए जानते हैं किन किन नियमों में बदलाव किया जा रहा है.

Previous Post

हरियाणा बोर्ड: 12वीं की परीक्षा में हो रही धड़ल्ले से नकल, नूह- पलवल में बड़ी कार्रवाई

Next Post

गेहूं की सरकारी खरीद आज से शुरू, मध्य प्रदेश किसानों को मिलेगा बोनस!

Next Post
गेहूं की सरकारी खरीद आज से शुरू, मध्य प्रदेश किसानों को मिलेगा बोनस!

गेहूं की सरकारी खरीद आज से शुरू, मध्य प्रदेश किसानों को मिलेगा बोनस!

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.