֍:फार्म इक्विपमेंट अध्यक्ष ने दी जानकारी§ֆ:प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा, “हमने फरवरी 2025 के दौरान घरेलू बाजार में 23880 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 19% की वृद्धि है. खरीफ की अच्छी फसल के बाद, अनुकूल मौसम की स्थिति के कारण रबी की फसल का पूर्वानुमान भी सकारात्मक दिख रहा है. कृषि ऋण सीमा में वृद्धि, किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा निरंतर समर्थन और रबी की बंपर फसल से आगे चलकर ट्रैक्टर की मांग को बढ़ावा मिलेगा. निर्यात बाजार में हमने 1647 ट्रैक्टर बेचे हैं, जो पिछले साल की तुलना में 6% अधिक है.”§₻:
February
YTD February
F25
F24
% Change
F25
F24
% Change
Domestic
23880
20121
19%
374512
340250
10%
Exports
1647
1551
6%
15195
12112
25%
tOTAL
25527
21672
18%
389707
352362
11%
§महिंद्रा समूह के अंग महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर (एफईएस) ने आज फरवरी 2025 के लिए अपने ट्रैक्टर बिक्री आंकड़ों की घोषणा की. फरवरी 2025 में घरेलू बिक्री 23880 यूनिट रही, जबकि फरवरी 2024 में 20121 यूनिट रही। फरवरी 2025 के दौरान कुल ट्रैक्टर बिक्री (घरेलू + निर्यात) 25527 यूनिट रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 21672 यूनिट रही थी. इस महीने निर्यात 1647 यूनिट रहा.