֍:आकड़ों में आया सुधार §ֆ:दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, तीसरी तिमाही का आंकड़ा मनीकंट्रोल पोल के औसत 6.3 प्रतिशत से थोड़ा नीचे रहा। लेकिन यह 6.5 फीसदी के पूरे वर्ष के पूर्वानुमान के मुताबिक ही रहा। दूसरी तिमाही में भारत की ग्रोथ रेट लगभग दो साल के निचले स्तर 5.6 फीसदी पर आ गई थी। जबकि सरकार के पहले अग्रिम अनुमान में 6.4 फीसदीत की ग्रोथ का अनुमान लगाया था। सरकार ने वित्त वर्ष 2024 और वित्त वर्ष 2023 के लिए पूर्वानुमान को भी संशोधित किया है।§Q3 GDP Data : 28 फरवरी को जारी आंकड़ों से पता चलता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था दिसंबर तिमाही में सुधरकर 6.2 फीसदी की दर से बढ़ी है। जबकि जुलाई-सितंबर अवधि में यह सात तिमाहियों के निम्नतम स्तर 5.6 फीसदी पर पहुंच गई थी।

