֍:बढ़ाया गया वेतन§ֆ:यूपी की योगी सरकार ने यूपी में सफाई कर्मियों के वेतन में भी इजाफा किया है. अप्रैल से राज्य के सभी सफाई कर्मियों को न्यूनतम 16 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा. पहले उनका वेतन 9 हजार रुपये से 11 हजार रुपये प्रति माह था. अब सभी के लिए 16 हजार रुपये का एक समान वेतन ढांचा लागू किया गया है.§֍:§ֆ:महाकुंभ में लगे सफाई कर्मियों को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए 10 हजार रुपये का बोनस मिलेगा. यह नया वेतन और बोनस अप्रैल से पूरे राज्य में लागू होगा, जिससे प्रदेश के हजारों सफाई कर्मचारियों को लाभ मिलेगा.§֍:सीएम योगी ने कही ये बात§ֆ:महाकुंभ के समापन पर सीएम योगी ने कहा कि दुनिया में कहीं भी इतना बड़ा समागम नहीं हुआ है. महाकुंभ में कुल 66.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने भाग लिया. फिर भी अपहरण, डकैती या ऐसी कोई घटना नहीं हुई. माइक्रोस्कोप और दूरबीन से भी विपक्ष को कोई खामी नहीं मिली. उन्होंने गलत सूचना फैलाने का कोई मौका नहीं छोड़ा, क्योंकि वे इतने भव्य आयोजन से खुश नहीं थे. §֍:नाव चालकों को बीमा§ֆ:महाकुंभ के समापन के बाद सीएम योगी ने प्रयागराज में नाव चालकों से भी बातचीत की. उन्होंने कहा कि पंजीकरण के बाद हर नाव चालक को 5 लाख रुपये की बीमा योजना दी जाएगी. गरीब नाविकों को नाव खरीदने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी. §उत्तर प्रदेश में महाकुंभ का आयोजन अब समाप्त हो गया है. इसको लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ में सेवा देने वाले सभी 75 हजार जवानों को महाकुंभ सेवा मेडल, प्रशस्ति पत्र एंव 10 हजार रुपये बोनस देने का ऐलान किया है. इन जवानों में यूपी पुलिस के साथ केंद्रीय पुलिस बल के जवान भी शामिल हैं. सभी को एक हफ्ते की छुट्टी भी दी गई है. इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान किया जाएगा.

