֍:एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी§ֆ:डेयरी एक्सपर्ट का कहना है कि भारत में दूध उत्पादन सालाना 23 करोड़ टन पर पहुंच गया है. दूध उत्पादन के मामले में भारत का विश्व में पहला नंबर है. अगर सेक्स सॉर्टेड सीमेन योजना कामयाब रही है तो दूध उत्पादन का ये आंकड़ा डबल होने में वक्त नहीं लगेगा. लेकिन देश के डेयरी सेक्टर में चर्चा ये हो रही है कि ज्यादा से ज्यादा दूध से प्रोडक्ट कैसे बनाए जाएं. §֍:इंडियन डेयरी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट ने कही ये बात§ֆ:इंडियन डेयरी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट और अमूल के पूर्व एमडी आरएस सोढ़ी का कहना है कि घी एक आयुर्वेद प्रोडक्ट है. इससे हमारी त्वचा अच्छी होती है, दिमाग भी अच्छा होता है. लेकिन हमे ये बात दूसरे देशों को बतानी होंगी. सभी देशों के किसी न किसी एक डेयरी प्रोडक्ट की पहचान दूसरे देशों में भी है. जब ऐसा हो सकता है तो भारत भी घी में विश्व स्तर पर अपनी पहचान कायम कर सकता है. आज पशुपालन और डेयरी सेक्टर में काम करने की कुछ जरूरत है. §भारतीय दूध-दही, घी-मक्खन और मिठाई की अलग ही बात है. इसे देशभर में लोग बड़े ही चाव से खाते हैं. लेकिन अब दूसरे देशों में भी भारतीय डेयरी उत्पादों के दीवाने बढ़ रहे हैं. ऐसे में अब ब्रिटेन भी बड़े घी खरीदारों की कतार में शामिल हो सकता है. ब्रिटेन और भारत के अधिकारी आपस में इस माले पर बातचीत कर रहे हैं. अगर यह कामयाब रहती है तो जल्द ही यूएई के बाद ब्रिटेन में भारतीय घी बिकेगा.

