• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home सफ़लता की कहानी

बकरी पालन कर कमाएं लाखों, कम लागत में होगा अधिक मुनाफा!

Fiza by Fiza
February 28, 2025
in सफ़लता की कहानी
0
बकरी पालन कर कमाएं लाखों, कम लागत में होगा अधिक मुनाफा!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:बिहार में बकरी पालन की मान्यता§ֆ:बिहार में बकरी पालन को एक विशेष दर्जा दिया गया है. इसे साधन के बिना भी पाला जा सकता है. आमतौर पर बेकार समझी जाने वाली चीजों को खाकर भी ये दूध और मांस उत्पादन करती हैं. उद्योग-धंधों के लिए बकरियों की खाल प्रयोग में लाई जाती है. वहीं, मांसाहारी लोगों को संतुलित और पौष्टिक आहार भी बकरी-पालन देता है.§֍:इन नस्लों से करें शुरुआत§ֆ:भारत में जमुनापरीत, बीटल, बरबरी, कच्छी, उस्मानावादी, ब्लैक बंगाल, सुरती, मालवारी और गुजराती आदि नस्लों की बकरियां अच्छी समझी जाती हैं. इनमें भरपूर मात्रा में दूध, मांस का उत्पादन हो जाता है. वहीं, खाद्य उत्पादन के लिए जमुनापरी, बीटल और बारबरी नस्ल की बकरियां काफी उपयोगी मानी जाती हैं. तीनों नस्लों में जमुनापरी नस्ल की बकरियों का विकास बिहार की जलवायु में होता है. यही कारण है कि बिहार में बकरी पालन करने के लिए जमुनापरी नस्ल की बकरियां ज्यादा अच्छी मानी गई हैं. §֍:टीकाकरण जरूरी§ֆ:पीपीआर रोग से अगर बकरी को बचाना चाहते हैं तो इसके लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है. पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार बकरी और भेड़ पालकों के लिए अच्छी पहल की है. बकरियों और भेड़ों को पीपीआर रोग से बचाने के लिए 25 फरवरी 2025 से मुफ्त टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है. टीकाकर्मियों द्वारा 4 माह से ऊपर के मेमनों, भेड़ों और बकरियों का पीपीआर से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है. §֍:इन बातों का रखें ध्यान §ֆ:- नवजात बच्चे के नाल पर रोज टिंचर आयोडिन लगाना होगा.
– नवजात बच्चे को दिन में तीन-चार बार दूध देना होगा.
– मां के दूध के अभाव में गाय का दूध भी पिलाया जा सकता है.
– दो-तीन हफ्ते के बाद बच्चे को मुलायम हरा चारा दिया जा सकता है.
– बकरियों की हीट चक्र 18-21 दिन और हीट अवधि 24-48 घंटे की होती है.
– हीट के लक्षण आने के 12 घंटे बाद इनका प्रजनन कराना चाहिए.
– तीन हफ्ते की आयु में नर बच्चे का बंध्याकरण करना चाहिए, इससे मांस की गुणवत्ता बढ़ जाती है और जो चमड़ा मिला है उसमें कोई दुर्गंध भी नहीं होती है.
– बकरियों में बच्चा पैदा होने के कुछ देर बाद जेर खुद की गिर जाता है.
– 8-10 घंटे तक जेर नहीं गिरता है तो पशु-चिकित्सक से सलाह लें.
– एक बच्चा से दूसरा बच्चा पैदा होने के बीच लगभग 15-20 मिनट का समय लगता है.
§अगर आप अतिरिक्त आय के लिए रास्ते खोज रहे हैं. तो बकरी पालन सही विकल्प होगा, क्योंकि इसमें कम लागत में अधिक मुनाफा हो जाता है. काफी समय से देखा जा रहा है कि किसानों का रुझान अतिरिक्त आय को लेकर पशु पालन की ओर बढ़ रहा है. ऐसे गाय-भैंस पालने की जगह बकरी पालन के क्षेत्र में बढ़ोतर देखी गई है. अपने देश में 50 से ज्यादा बकरियों की नस्लें पाई जाती है, जिससे किसान अधिक मुनाफा कर रहे हैं.

Previous Post

‘पिया काला साड़ी’ ने यूट्यूब पर किए 100 मीलियन पार, ‘मरून कलर साड़िया’ को दे रहा टक्कर!

Next Post

UP परिवहन मंत्रालय का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक बसें चलाने पर दिया जाएगा जोर

Next Post
UP परिवहन मंत्रालय का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक बसें चलाने पर दिया जाएगा जोर

UP परिवहन मंत्रालय का बड़ा फैसला, इलेक्ट्रिक बसें चलाने पर दिया जाएगा जोर

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Subscribe Now

Contact

Promote your brand with Fasalkranti. Connect with us for advertising.
  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team .

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • Agriculture News
  • Success Stories
  • Interviews
  • Weather
  • Articles
  • Schemes
  • Animal Husbandry

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.