֍:प्रमुख सचिव ने लिया अपडेट§ֆ:प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण रश्मि अरुण शमी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सागर और शहडोल संभाग के कमिश्नर और कलेक्टर्स से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद प्रक्रिया की तैयारियों की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को किसानों से अच्छी क्वा्लिटी का गेहूं खरीदने की बात कहते हुए उन्हेंद समय पर भुगतान करने के लिए कहा है. शमी ने अफसरों को उपार्जन केन्द्रों पर किसानों के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कहा है.§֍:दिए दिशा निर्देश§ֆ:शमी ने संभागायुक्त और जिलों के कलेक्टर्स से अलग-अलग बात कर गेहूं उपार्जन के लिए की गई तैयारियों पर भी अपडेट लिया. उन्होंाने जानकारी दी कि जल्दा ही वेयर हाउस के लंबित भुगतान भी किए जाएंगे. वहीं, संचालक खाद्य, कर्मवीर शर्मा ने खरीदे गए गेहूं के जल्दर परिवहन और भंडारण की पूरी व्यवस्था करने और उपार्जन केन्द्रों की माइक्रो प्लानिंग करने को कहा है, ताकि किसानों को कोई मुश्किल न हो. वहीं, उन्होंदने ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्र्ड मंडियों में काम करने वाले मजदूरों का सत्यापन करने के लिए निर्देश दिए. साथ ही गेहूं खरीदी के जुड़े कामों की मॉनिटरिंग के लिए संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए और उपार्जन केन्द्रों में पर्याप्त बारदानों (बोरियों) की व्यवस्था करने के लिए कहा. §ֆ: उन्होंने धान मिलिंग की समीक्षा की और मिलिंग का काम समय पर पूरा करने के लिए कहा. वर्मा ने ट्रांसपोर्ट से जुड़े लंबित बिलों को जल्द भेजने और जल्दम भुगतान की कार्यवाही शुरू करने की बात कही. इस दौरान जिला कलेक्टर्स ने गेहूं उपार्जन से जुड़ी तैयारियों की जानकारी दी. इससे पहले मंगलवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने गेहूं खरीद की समीक्षा के दौरान जिलेवार खरीद की तैयारियों की समीक्षा के निर्देश दिए थे.§मध्य प्रदेश में पहले चरण में गेहूं की खरीद शुरु होने जा रही है. इस चरण में इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में कल 1 मार्च से गेहूं की एमएसपी पर खरीद शुरु होने जा रही है. यह खरीद 18 अप्रैल तक चलेगी. अब तक 3 लाख से ज्यादा किसान पोर्टल पर गेहूं की बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. वहीं, गेहूं खरीद का दूसरा चरण 17 मार्च से 5 मई तक चलेगा. इसके लिए 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं.

