֍:जांच में जुटी पुलिस§ֆ:संदेश भेजने वाले ने अपना नाम मलिक शाहबाज हुमायूं राजा देव बताया है. मुंबई पुलिस यह पता लगने के लिए जांच में जुटी है कि संदेश भेजने वाला व्यक्ति भारत से है या कहीं बाहर से. बता दें कि पिछले हफ्ते महाराष्ट्र क उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. शिंदे के वाहन को उड़ाने की धमकी देने वाला यह ईमेल गोरेगांव और जेजे मार्ग पुलिस स्टेशन, सीएमओ और मंत्रालय सहित कई आधिकारिक खातों को भेजा गया था. इस मामले में गोरेगांल पुलिस ने पूछताछ के लिए संदिग्ध को हिरासत में लिया. वहीं, मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में आरोपी ने कथित तौर पर ईमेल भेजने की बात कबूली. उसके बाद मुंबई पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां धमकी के पीछे का कारण पता लगने में जुट गई.§֍:लगाई गई ये धारा§ֆ:डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को मिली धमकी में पुलिस ने बीएनएस धारा 351 (3) और 351 (4), आईटी एक्ट और सार्वजनिक शरारत के लिए बयानों के लिए धारा 353 (2) के तहत मुकदमा दर्ज किया.§महाराष्ट्र के मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप के जरिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कार्यालय पर हमला करने का धमकी भरा संदेश मिला. मुंबई की वर्ली पुलिस ने धमकी की सूचना मिलते ही मालमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. बताया जा रहा है कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस को यह धमकी भरा संदेश व्हाट्सएप पर एक पाकिस्तानी नंबर से मिला है. बुधवार दोपहर को संदेश मिलने के बाद से पुलिस अलर्ट मोड में है.

