֍:विजय सिन्हा और कृषि विभाग का कनेक्शन§ֆ:पिछले साल सीएम नीतीश कुमार जब आरजेडी छोड़ एनडीए में शिमिल हुए. इस दौरान 3 फरवरी 2024 को विजय सिन्हा को उप्मुख्यमंत्री के साथ कृषि मंत्री की जिम्मेदारी मिली थी. 2025 के फरवरी के अंत में एक बार फिर उन्हें राज्य कृषि मंत्री बनाया गया है. उस समय कृषि मंत्री के अलावा उन्हें आठ अन्य विभआग मिले थे. बिहार के कृषि मंत्री बनने के साथ उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के लिए कई तरह की चुनौतियां सामने हैं. इसमें सबसे पहले राज्य मखाना बोर्ड की स्थापना. §֍:§बिहार में बुधवार को मंत्रीमंडल का विस्तार किया गया है. वहीं, गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया. इनमें से कई मंत्रियों के अतिरिक्त विभाग लेकर नए मंत्रियों को सौंपा गया है. वहीं, कई विभागों की जिम्मेदारी पुराने मंत्रियों के बीच फेरबदल करके सौंपी गई. इसमें मंगल पांडेय से कृषि मंत्री पद का अतिरिक्त प्रभार लेते हुए उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को एक बार फिर से कृषि मंत्री बनाया गया है जो पिछले पांच साल के दौरान 6वें कृषि मंत्री की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं. वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के इस्तीफे के बाद नए मंत्री बने संजय सरावगी को दिया गया है.

