֍:दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?§ֆ:आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है. आईएमडी ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बरिश या बूंदाबांदी हो सकती है. इनमें लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मानेसर, बल्लभगढ़ शामिल हैं. तापमान की बात करें तो ये अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.§֍:पहाड़ी राज्यों में हो सकती है बर्फबारी§ֆ:हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों से बारिश और बर्फाबारी हो रही है. राज्य के कई ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फाबारी दर्ज की गई है. वहीं, बाकी इलाकों में बारिश दर्ज की गई है. बारिश और बर्फबारी से राज्य के तापमान में गिरावट आई है. इस पश्चिमी विभोक्ष का असर 28 फरवरी की रात दर्ज की गई है. बारिश और बर्फबारी के कारण राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. बर्फबारी और बारिश का ये सिलसिला 28 मार्च की रात तक जारी रहेगा. वहीं, 2 मार्च से प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा, जिसका असर 3 मार्च को देखने को मिल सकता है. मौसम विज्ञान केंद्र ने अगले 48 घंटों के लिए कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.§֍:इन राज्यों में बारिश की संभावना§ֆ:मौसम विभाग ने 1 मार्च तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, आज से 1 मार्च के दौरान उत्तर प्रदेश, राजस्थान में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में गरज और बिजली के साथ छिटपुट से लेकर कई जगहो पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. §֍:किसानों को दी गई सलाह§ֆ:मौसम में बदलाव को देखत हुए किसानों के लिए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने फसल एडवाइजरी जारी की है. इसमें मौसम को देखते हुए किसानों को सतर्क रहते हुए फसलों की देखभाल और निगरानी की सलाह दी गई है. ऐसा इसलिए ताकी भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके. §भारतीय मौसम विभाग ने फरवरी के आखिरी दिनों में एक बार फिर मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है. एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आसमान में बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कई हिस्सों में जारी बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है. दिल्ली-एनसीआर में बुधवार से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं. ऐसे में मौसम विभाग 28 फरवरी को बिहार, हरियाणा-पंजाब, बिहार और राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होने से बादलों की आवाजाही के बीच हल्की से मध्यम बारिश की संभावना व्यक्त की है. इसी के साथ आंधी-तूफान का भी अलर्ट जारी किया गया है.

