֍:कितने किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन§ֆ:खाद्यान्न खरीद पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार 20 फरवरी तक हरियाणा में 5,66,546 से अधिक किसानों ने गेहूं बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. वहीं, यूपी में 2,27,486 किसानों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है. मध्य प्रदेश में 2 लाख से अधिक किसानों ने गेहूं को एमएसपी पर बिक्री करने के लिए रजिस्ट्रेशन करा लिया है. अन्य राज्यों में गेहूं की सरकारी खरीद शुरु होने जा रही ह. केंद्र सरकार ने गेहूं के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है.§֍:सरकारी खरीद की तारीख§ֆ:मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 1 मार्ट से खरीद शुरु होने जा रही है. क्रय केंद्र बनाने और रजिस्ट्रेशन जनवरी 2025 से शुरु किए जा चुके हैं. इसके अलावा भी कई राज्य इस बार 1 अप्रैल से पहले खरीद शुरु कर रहे हैं. हरियाणा में बीते साल 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरु हुई थी. इस बार भी 1 अप्रैल से खरीद शुरू होने की संभावना है. जबकि, सरसों की खरीद 1 मार्च से शुरू होने जा रही है. बाकी राज्यों में भी 1 अप्रैल से हर हाल में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो जाएगी. §गेहूं की सरकारी खरीद अगले सप्ताह से शुरु होने जा रही है. इसको लेकर कई राज्यों ने गेहूं की खरीद पर किसानों को बोनस देने की घोषणा की है. जबकि, केंद्र सरकार ने इस बार गेहूं के एमएसपी पर भी 150 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में 1 मार्च 2025 से गेहूं की खरीद शुरु होनी है. कई राज्यों मे 1 मार्च और 1 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरु हो रही है. किसानों को गेहूं बिक्री के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जनवरी 2025 से चल रही है. राज्य सरकारों ने किसानों से एमएसपी पर गेहूं बिक्री के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन जरूर करने की अपील की है.

