֍:कालाबाजारी से दिलाई निजात§ֆ:पीएम मोदी ने कहा, साथियों मैंने लाल किले से कहा है कि विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ हैं. ये स्तंभ हैं गरीब, हमारे किसान, हमारे नौजवान युवा और देश की नारी शक्ति. NDA की सरकार चाहे केंद्र में हो या नीतीश जी के नेतृत्व में चल रही हो, किसान कल्याण हमारी प्राथमिकता में है. भाषण देते हुए PM मोदी ने कहा, हमारे लाडले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्वागत है. पूर्व सीएम लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा, जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं, वह स्थितियों को कभी भी नहीं बदल सकते. पहले यूरिया के लिए किसान लाठी खाता था और यूरिया की कालाबाजारी होती थी. आज देखिए किसानों को पर्याप्त खाद मिलती है. कोरोना में भी किसानों को खाद की कमी नहीं होने दी. जब ये कांग्रेस वाले, जंगल राज वाले सरकार में थे, इनलोगों ने खेती का कुल जितना बजट रखा था उससे ज्यादा हम किसानों के खाते में सीधे भेज चुके हैं.§֍:पीएम मोदी ने कही ये बात§ֆ:पीएम मोदी ने कहा, अगर एनडीए सरकार नहीं होती तो किसानों को आज भी खाद के लिए लाठियां खानी पड़ती, बरौनी खाद कारखाना बंद पड़ा होता. एनडीए सरकार नहीं होती तो लोगों को प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पैसा नहीं मिलता. जब कांग्रेस और यह जंगल राज वाले सरकार में थे तो इन लोगों ने खेती का जितना बजट रखा था उससे कई गुना ज्यादा पैसा को हम सीधे किसानों के बैंक खातों में भेज चुके हैं. यह काम कोई भ्रष्टाचारी नहीं कर सकता. कांग्रेस या जंगल राज वाले हों, उनके लिए किसानों की तकलीफ कोई मायने नहीं रखता है.§֍:जरूर खाएं मखाना§ֆ:पीएम मोदी ने आगे कहा, मखाना आज देश के शहरों में सुबह के नाश्ते का प्रमुख अंग हो चुका है. मैं भी 365 दिन में से 300 दिन होंगे जब मखाना जरूर खाता हूं. ये सुपर फूड है. प्रधानमंत्री ने कहा, अब बारी बिहार के मखाना की है. बिहार में मखाना बोर्ड बनाने की घोषणा बजट में की गई है. मखाना आज देश के लोगों के सुबह के नाश्ते का महत्वपूर्ण अंग हो चुका है. मखाना को अब दुनिया भर के बाजार तक पहुंचाना है. पीएम मोदी ने कहा, आज बिहार की भूमि 10 हजारवें FPO के निर्माण की साक्षी बन रही है. मक्का, केला और धान पर काम करने वाला ये FPO जिला खगड़िया में रजिस्टर हुआ है. बजट में एक बहुत बड़ी पीएम धन धान्य योजना की घोषणा की गई है. इस वर्ष के बजट में मखाना किसानों के लिए मखाना बोर्ड बनाने का ऐलान किया गया है. बीते वर्षों में सरकार के प्रयासों से भारत का कृषि निर्यात बहुत अधिक बढ़ा है. हमने किसानों की हर समस्या के समाधान के लिए पूरी शक्ति से काम किया.§प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार यानि आज बिहार के भागलपुर में पीएम किसान स्कीम की 19वीं किस्त जारी की. इस दौरान 9.80 करोड़ के खाते में 22700 करोड़ रुपये जारी कर दिए. इसकी जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, बिहार की पावन धरती से अन्नदाता बहनों-भाइयों के खातों में पीएम-किसान की 19वीं किस्त ट्रांस्फर करने के साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर अत्यंत गौवरान्वित महसूस कर रहा हूं. इस मौके पर पीएम मोदी के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार को पीएम मोदी ने “लाडले मुख्यमंत्री” कह कर संबोधित किया.

