֍:शाहीन ने फेंकी तीन वाइड§ֆ:कोहली की सेंचुरी न पूरी होने के लिए पाकिस्तान उतावला होता जा रहा था. इस दौरान 41 ओवर के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 225 रन का था. भारत को जीत के लिए 17 रनों की आवश्यकता थी और कोहली को शतक के लिए 13 रन चाहिए थे. 42वें ओवर में शाहीन अफरीदी गेंदबाजी के लिए आए. उन्होंने इस दौरान तीन वाइड गेंदें फेंकी, जिससे भारत का रन न बढ़े और जीत के लिए जरूरत रन कम हों. जिसके बाद तीसरी गेंद पर एक्स्ट्रा कवर में चौका जड़ने के साथ कोहली के चेहरे पर इत्मीनान की मुस्कान आई और इसके साथ ही टीवी पर नजरें गड़ाए बैठे करोड़ों भारतीय क्रिकेट प्रेमी भी खुशी से झूम उठे. लगातार एक तरह से आउट होने, स्पिन के खिलाफ असहज होने और बड़ी पारी नहीं खेल पाने की कई चुनौतियों से उबरते हुए कोहली ने पुराने फॉर्म के दीदार कराए.§भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए रविवार को मैच हुआ. इसमें भारत ने धुंआधार पारी खेल कर पाकिस्तान को शिकस्त दी. इस दौरान विराट कोहली ने 51वां शतक लगाकर रिकॉर्ड दर्ज किया. वह 111 गेंद 100 रन बनाकर नाबाद रहे. एक वक्त ऐसा लग रहा था कि पाकिस्तान विराट को शतक नहीं बनाने देने की साजिश रच रहा है. शाहीन वाइड पर वाइड फेंक रहे थे. हालांकि, कोहली ने धैर्य नहीं खोया और शतक पूरा करके ही दम लिया.

