֍:18 लाख लोगों के रजिस्ट्रेशन पूरे§ֆ:
राज्य मंत्री ने एनएफडीपी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मछली पालन और मछली पकड़ने समेत फिशरीज सेक्टर से जुड़े सभी लोगों के जीवन स्तर को सुधारने और इनकम बढ़ाने के मकसद से 11 सितंबर, 2024 को एनएफडीपी लॉन्च किया गया था. अभी तक इस पोर्टल पर 18 लाख लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. अगर मध्य प्रदेश की बात करें तो यहां 60 हजार से ज्यादा लोग अभी तक एनएफडीपी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. कार्यक्रम के दौरान 20 फरवरी को 34 हजार लोगों ने आवेदन किया था. उन्होंने अपील करते हुए कहा है कि मछली पालन से किसी न किसी रूप से जुड़े सभी लोगों को पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना चाहिए.
§मध्य प्रदेश में मछली पालन की डिमांड बढ़ रही है. इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने दो बड़ी योजनाओं की शुरुआत की है. इसमें पहली योजना 20 हजार करोड़ की है तो दूसरी उपयोजना छह हजार करोड़ की.

