֍:कई देशों के राजनेता, पूर्व प्रधानमंत्री, गवर्नर और अन्य नेता भी आएंगे§ֆ:महाकुंभ 2025 में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा सहित बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री मदन सहनी, नीतीश मिश्रा, केदार प्रसाद गुप्ता और डॉ. प्रेम कुमार अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। मध्य प्रदेश से नागर सिंह चौहान, सम्पतिया उड़के और सांसद अनिता नागर सिंह चौहान का आगमन होगा, जबकि हिमाचल प्रदेश की गवर्नर जानकी शुक्ला भी शामिल होंगी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और उत्तराखंड के उपाध्यक्ष विनय रूहेला भी आयोजन में शिरकत करेंगे। विदेशों से मॉरीशस के मंत्री महेंद्र गुगा प्रसाद, म्यांमार के केंद्रीय मंत्री यू टिन ऊ ल्विन, गुयाना की प्रथम महिला आर्य अली और त्रिनिदाद व टोबैगो के सांसद देवेन्द्रनाथ तनकू उपस्थित रहेंगे।
§VVIP in Prayagraj Mahakumbh: प्रयागराज महाकुंभ में शुक्रवार का दिन खास रहेगा। आज देश-विदेश के कई बड़े राजनेता, मंत्री, और विशिष्ट लोग त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान के लिए पहुंच रहे। महाकुंभ का समापन होने में अब बहुत कम दिन बचने से संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। इससे सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे भीड़भाड़ वाले घाटों से बचें और पास के घाटों पर स्नान करें।

