֍:सजाया गया घाट§ֆ:इस दौरान वासुदेव घाट को पूरी तरह से सजाया गया था. फल-फूल, मिठाई, दीये, थाली व अन्य पूजा सामग्री रखी गई थी. इसके अलावा घाट को दीपावली की तरह रोशनी से सजाया गया था. कुर्सियां व पार्किंग व्यवस्था सहित सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे. जैसे ही मुख्यमंत्री आरती में शामिल होने के लिए पहुंचीं तो लोग नारे लगाने लगे. इस दौरान सीएम ने यमुना को निर्मल और अविरल बनाने के लिए सभी प्रयास करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों से किए गए इस वादे के प्रति उनकी सरकार समर्पित रहेगी.§֍:लोगों ने ली सेल्फी§ֆ:पूजा से पहले प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज वासुदेव घाट पर पहुंचे। जैसे ही आम लोगों की नजर उन पर गई, सभी उनके पास गए और सेल्फी खींचने लगे। इस पर मंत्रियों की ओर से भी उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। मंत्री वीडियो व फोटो के लिए हाथ हिलाते, जोड़ते और मुस्कुराते दिखाई दिए। उधर, यमुना पुल से भी भाजपा समर्थक नारे लगाते नजर आए। थोड़ी देर बाद कुछ समर्थक नाव से भी नेताओं के अभिवादन के लिए नारे लगाते हुए पहुंचे।§दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को पहली कैबिनेट बैठक से पहले यमुना किनारे स्थित वासुदेव घाट पर पूजा-अर्चना की. उनके नेतृत्व में पूरी कैबिनेट ने आरती की. दिल्ली के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब पूरी कैबिनेट ने एक साथ मिलकर यमुना की आरती की हो.

