֍:इन राज्यों में होगी बारिश§ֆ:मौसम विभाग ने 21-22 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगिट-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में गरज और बिजली के साथ अलग-अलग स्थानों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है. साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका बनी हुई है. इसके अलावा 22 फरवरी को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में गरज के साथ छिटपुट से लेकर हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है. 22 फरवरी को गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में छिटपुट स्थानों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है. §֍:दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?§ֆ:राष्ट्री य राजधानी दिल्लीन में आज सुबह के समय हल्का उथरा कोहरा छाया रहा. वहीं दिन के समय आसमान पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है. बीते दिन बारिश और हवाओं के कारण लोगों ने शाम के वक्तै ठंड महसूस की. आज दिल्लीथ और इसके आसपास के एनसीआर क्षेत्र में न्यूननतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. अगले कुछ दिनों तक दिल्लीऔ का न्यूसनतम तामपान 11-15 डिग्री और अधिकतम 27-29 डिग्री सेल्सियस तक रहने का रहने का अनुमान है.§कई दिनों से अधिकतर राज्यों में तापमान सामान्य से अधिक पहुंच रहा है. ऐसे में गर्मी बढ़ गई है. लेकिन पिछले दिन से मौसमी बदलाव आया है और दोपहर को सामान्य मौसम के साथ शाम के समय सर्द हवाएं चल रही हैं. भारतीय मौसम विभाग ने आगामी हफ्ते का पूर्वानुमान जारी करते हुए 21 और 23 फरवरी को गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में बारिश की संभावना बताई है.

