֍:डोनाल्ड ट्रंप ने लगाए बाइडेन सरकार पर आरोप §ֆ:एलन मस्क के नेतृत्व में अमेरिकी कार्यदक्षता विभाग (DOGE) ने 16 फरवरी को 21 मिलियन डॉलर की निधि को रोकने की घोषणा की थी. DOGE ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि कई विदेशी सहायता कार्यक्रमों को गैर-जरूरी या अत्यधिक खर्च वाला मानते हुए बंद किया गया है. इस सूची में भारत में मतदाता मतदान प्रोजेक्ट सबसे ऊपर था.
§֍:डोनाल्ड ट्रंप ने कही ये बात §ֆ:मियामी में एफआईआई प्राथमिकता शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, “हमें भारत में मतदान पर 21 मिलियन डॉलर खर्च करने की क्या जरूरत है? मुझे लगता है कि वे किसी और को निर्वाचित कराने की कोशिश कर रहे थे. हमें भारत सरकार को बताना होगा. यह एक बड़ी सफलता है.”§Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जो बाइडेन प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने जो बाइडेन प्रशासन पर निशाना साधते हुए उन पर भारत के चुनावों में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया.

