֍:गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी !§ֆ:इस बार के बजट में अनुसंधान एवं विकास और सूचना प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित किया गया है। वित्त मंत्री ने बताया कि बजट में 22 प्रतिशत राशि विकास प्रयोजन के लिए, शिक्षा के लिए 13 प्रतिशत, कृषि व संबद्ध सेवाओं के लिए 11 प्रतिशत जबकि चिकित्सकीय एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र के लिए छह प्रतिशत राशि आवंटित की गई है। गन्ने की खेती और चीनी मिलों को लेकर सुरेश खन्ना ने कहा कि ये प्रदेश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण विकास की प्रमुख धुरी हैं। यूपी देश का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य है। गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए 475 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।§उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 2025- 26 का बजट पास कर दिया है. प्रदेश बजट का आकार 8 लाख 8 हजार 736 करोड़ 6 लाख रुपये रखा गया है, जो पिछले वित्त वर्ष से 9.8% अधिक है। योगी सरकार ने गन्ना किसानों के लिए राहत भरी घोषणा की है। गन्ना मूल्य के भुगतान के लिए 475 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है, जिससे किसानों को समय पर भुगतान मिल सकेगा। यह कदम गन्ना उत्पादकों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने और गन्ना क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए उठाया गया है।

