֍:सनम तेरी कसम पार्ट-2 में काम करेंगी मावरा होकेन §ֆ:2016 में रिलीज के बाद ‘सनम तेरी कसम’ को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. ये फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि अब 9 सालों के बाद पिक्चर को अपने हक का सक्सेस मिल चुका है. एक्टर हर्षवर्धन राणे ने भी अपने एक इंटरव्यू में ये बात कही थी. साथ ही फिल्म को मिल रहे बढ़िया रिस्पॉन्स पर खुशी भी जताई थी. मेकर्स ने ‘सनम तेरी कसम’ के सीक्वल का भी ऐलान कर दिया है. इसके बारे में बात करते हुए हर्षवर्धन राणे ने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मैं तैयार हूं 7 से 11 दिन का व्रत रखने के लिए, जिसमें मैं सिर्फ पानी पियूंगा और मैं कुछ नहीं खाऊंगा और उन्होंने नहीं बनाई तो मैं ऐसे ही बैठा रहूंगा, क्योंकि मेरे पास कोई और तरीका है नहीं.’§֍:भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी §ֆ:अब ‘सनम तेरी कसम’ की सफलता पर फरिदून शहरयार ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन से बात की है. मावरा से जब ‘सनम तेरी कसम 2’ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘बस मैं यही चाहूंगी कि मैं करूं या कोई और करे फिल्म, मेरे प्रोड्यूसर सही में इस सफलता के हकदार हैं, जो उन्हें अब मिल रही है. हम सबमें सबसे ज्यादा दीपक सर इसके हकदार हैं. और अल्लाह करे कि जब वो सेकेंड पार्ट बनाएं वो इससे भी बेहतर करे, भले ही वो मेरे साथ हो या न हो. मेरी हमेशा बेस्ट विशेज ही रहेंगी. अगर मुमकिन हुआ करना तो जरूर, मैं बिल्कुल काम करना चाहूंगी इसमें. लेकिन अगर न मुमकिन हुआ तो दिल में कोई बात नहीं है.§एक्टर हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है. साल 2016 में आई इस फिल्म को कुछ वक्त पहले सिनेमाघरों में री-रिलीज किया गया था. इसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. न सिर्फ भारी संख्या में दर्शक इसे देखने पहुंच रहे हैं बल्कि थिएटर से उनके इमोशनल रिएक्शन भी वायरल हो रहे हैं. फिल्म के मेकर्स और एक्टर्स इसे लेकर बेहद खुश हैं.

