֍:ग्रामीण विकास में आएगी तेजी§ֆ:समिति ने पांच राज्यों को एनडीआरएफ के तहत 1554.99 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता को मंजूरी दे दी है. यह वर्ष के लिए आपदा मोचन कोष में उपलब्ध प्रारंभिक शेष राशि के 50 फीसदी के समायोजन के अधीन है. पांच राज्यों के ग्रामीण इलाकों में सर्वाधिक मकानों, सड़क-पुल को नुकसान पहुंचा है. जबकि, तेलंगाना समेत अन्य राज्यों में किसानों को फसल का नुकसान झेलना पड़ा है. इस राशि से ग्रामीण इंफ्रा को सुधारने की गतिविधि में तेजी आएगी. §֍:किस राज्य को कितने रुपये मिलेंगे §ֆ:1. आंध्र प्रदेश के लिए 608.08 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं.
2. नागालैंड के लिए 170.99 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.
3. ओडिशा के लिए 255.24 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं.
4. तेलंगाना के लिए 231.75 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.
5. त्रिपुरा के लिए 288.93 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं.
§अक्सर देखा जाता है कि बाढ़ और बारिश जैसी कई प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों का काफी नुकसान हो जाता है. खेत में लहलहाती पूरी फसल नष्ट हो जाती है. इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने किसानों के लिए 1554.99 करोड़ रुपये की सहायता राशि को मंजूरी दे दी है. यह राशि आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना समेत 5 राज्यों को मिलेगी. इन राज्यों में खरीफ सीजन के दौरान बारिश और बाढ़ स्थितियों से भारी नुकसान पहुंचा है. ग्रामीण इलाकों में मकान ढहने, सड़क-पुल टूटने और फसलों को नुकसान हुआ है. राशि को मंजूरी दिए जाने से प्रभावित राज्यों में ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर को सुधारने में तेजी दिखेगी.

