֍:डल्लेवाल का अनशन जारी§ֆ:14 फरवर को चंडीगढ़ में ही सरकार और किसानों के प्रतिनिधियों के बीच बैठक होगी. केंद्र ने इसे सकारात्मक बताया था. बैठक में केंद्र की ओर से संसदीय मंत्री प्रहलाद जोशी शामिल हुए थे. जोशी ने डल्लेवाल के अनशन को तोड़ने की अपील की थी. लेकिन डल्लेवाल ने कहा कि सरकार जब तक उनकी 13 मांगों को नहीं मान लिया जाता, तब तक अनशन जारी रहेगा. §केंद्र ने किसानों की मांगों को ठुकरा दिया है. अब किसानों के साथ चंडीगढ़ में 22 फरवरी को केंद्रीय कृषि मंत्री बैठक करने वाले हैं. यह बैठक चंडीगढ़ के सेक्टर 26 महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट में होगी. इससे पहले दिल्ली में बैठक कराने की मांग थी. इस मीटिंग में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान भी शामिल होंगे. इसको लेकर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि सरकार की ओर से एक पत्र मिला है. उस पत्र में लिखा है कि पिछली बैठक में 22 तारीख की मीटिंग के बारे में कहा गया था. वह मीटिंग सरकार के साथ चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में ही होगी. यह बैठक चंडीगढ़ के महात्मा गांधी इंस्टिट्यूट में केंद्र सरकार के साथ होगी. केंद्र सरकार के साथ यह बैठक 22 तारीख को शाम 6 बजे होगी.

