֍:दिल्ली में हो सकती है बारिश§ֆ:दिल्ल समेत एनसीआर शहरों में अगले दो दिन बादल छाए रहने के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने गरज-चमक की आशंका भी जताई है. साथ ही तापमान में कुछ गिरावट के आसार भी जताए हैं. बीते दिन दिल्ली के अधिकांस क्षेत्रों में बादल छाए रहे. इस दौरान 28.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. बता दें कि उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई. सिक्किम में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर हल्कीर-मध्य8म बारिश हुई.§֍:इन राज्यों में तापमान गिरा-बढ़ा§ֆ:इन राज्यों में तापमान गिरा-बढ़ा§देशभर मे मौसम अलग करवट ले रहा है. इसी के चलते मौसम विभाग ने गर्मी से लोगों को राहत देने की खबर दी है. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र यानी जम्मू-कश्मीर, लद्दाख,गिलगिट-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22 फरवरी तक और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में यानी पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में 19 और 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना है. अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है.

