֍:क्या है थीम?§ֆ:ताज महोत्सव आगरा के शिल्प ग्राम में आयोजित किया जा रहा है. हर साल की तरह इस बार भी इसकी एक थीम है. 2025 ताज महोत्सव की थीम’धरोहर’ है, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बारें में बताती है. महोत्सव में जाने के लिए 5 साल तक बच्चों की एंट्री मुफ्त है. 5 से 10 साल के बच्चों का टिकट 10 रुपए है. इससे ज्यादा उम्र के लोगों को एक टिकट के लिए 50 रुपए खर्च करने पड़ेंगे. स्कूल यूनिफार्म में आए 50 छात्र-छात्राओं के ग्रुप का टिकट 700 रुपए में आएगा. स्कूली बच्चों के साथ आए दो टीचर को टिकट नहीं लेना पड़ेगा. विदेशी पर्यटकों के लिए भी निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था है.§֍:ऐसे करें टिकट बुक§ֆ:फैमिली-फ्रेंड्स के साथ ताज महोत्सव देखने जा रहे हैं और टिकट लेने की सोच रहे हैं तो ‘मेरा आगरा’ ऐप और ‘बुक माय शो’ जैसे प्लेटफॉर्म्स पर ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं. इसके अलावा आप ऑफलाइन टिकट काउंटर पर जाकर भी टिकट ले सकते हैं. महोत्सव से जुड़ी अधिक जानकारी क लिए ताज महोत्सव की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजट कर सकते हैं.§उत्तर प्रदेश के आगरा में आज से ताज महोत्सव का आगाज हो गया है. यह 33वां महोत्सव अगले 10 दिनों तक चलेगा, जिसमें देश-दुनिया से टूरिस्ट पहुंचेंगे. इसमें भारतीय कला, शिल्प, संगीत, नृत्य और एक से बढ़कर एक व्यंजन देखने को मिलेंगे. महोत्सव के दौरान अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिल्प प्रदर्शनियां और फूड फेयर आयोजित किए जाएंगे, जो महोत्सव को खास बनाते हैं. अगर आप भी ताजमहल के दीदार के साथ इस महोत्सव का हिस्सा बनना चाहते हैं तो आइए जानते हैं 18 फरवरी से 2 मार्च 2025 तक चलने वाले इस महोत्सव का एंट्री टिकट कितने में आ रहा है और इसकी बुकिंग कैसी कर सकते हैं.

