֍:दिल्ली में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज§ֆ:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अधिकतर इलाकों में बादल छाय रहने के साथ तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. IMD की ओर से बताया गया कि सुबह के समय उथला कोहरा छाया रह सकता है और दोपहर को मौसम साफ रहने की संभावना है. न्यूरनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं, कल यानी बुधवार को दिल्लीम-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वहीं गुरुवार 20 फरवरी को हल्की् बारिश या छिटपुट बूंदाबांदी होने के आसार है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्लीर में पूरे हफ्ते न्यूयनतम तापमान 11-13 डिग्री के बीच और अधिकतम 26-28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.§֍:इन राज्यों में होगी बारिश§ֆ:आईमएडी की जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान, बिहार, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, पूर्वी विदर्भ और उत्तरी तेलंगाना में कई स्थानों पर दिन के तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. पूर्वी राजस्थान, गुजरात राज्य और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कई स्थानों पर तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. मौसम विभाग के मुताबिक, 19 फरवरी को पश्चिमी राजस्थान, 19 और 20 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, 19 को पूर्वी राजस्थान, 20 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 21 और 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ में छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है.§֍:इन राज्यों में बर्फबारी§ֆ:मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी राज्यों में अभी भी बर्फबारी की संभावना बनी हुई है. आज जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगिट-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद में अलग-अलग जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार है. वही, 19 और 20 फरवरी को गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड में गरज के साथ बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है.§देशभर में अब तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. कई राज्यों में सुबह-शीम में लगने वाली ठंड अब खत्म होती जा रही है.

