ֆ:सोमवार को एक बयान में, भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा निर्माता संघ (इस्मा) ने कहा कि चालू 2024-25 विपणन वर्ष में 15 फरवरी, 2025 तक चीनी उत्पादन 197.03 लाख टन तक पहुंच गया, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 224.15 लाख टन था।
राज्यों में, इस्मा के आंकड़ों से पता चला है कि उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन 67.77 लाख टन से घटकर 64.04 लाख टन रह गया है।
महाराष्ट्र में उत्पादन 79.45 लाख टन से घटकर 68.22 लाख टन रह गया है, जबकि कर्नाटक में उत्पादन 43.20 लाख टन से घटकर 35.80 लाख टन रह गया है।
31 जनवरी तक इथेनॉल आपूर्ति के आंकड़ों के अनुसार, इस्मा ने कहा कि इथेनॉल की ओर चीनी का डायवर्जन लगभग 14.1 लाख टन होने का अनुमान है, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में लगभग 8.3 लाख टन का डायवर्जन हुआ था।
§उद्योग निकाय इस्मा के आंकड़ों के अनुसार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कम उत्पादन के कारण सितंबर में समाप्त होने वाले चालू विपणन वर्ष में 15 फरवरी तक भारत का चीनी उत्पादन 12 प्रतिशत घटकर 197 लाख टन रह गया। चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। चीनी उत्पादन के आंकड़े इथेनॉल बनाने के लिए स्वीटनर के डायवर्जन के बाद हैं।

