֍:दिल्ली में महसूस किए गए तेज भूंकप के झटके §ֆ:दिल्ली-एनसीआर में लोगों ने सुबह नींद खुलते ही 5:37 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (एनसीएस) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 मापी गई। भूकंप का केन्द्र नई दिल्ली में जमीन से 5 किलोमीटर नीचे स्थित था। दिल्ली के अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम, राेहतक, गाजियाबाद, नोएडा और उसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण लोगों के घरों के छत के पंखे तेज से हिलने लगे, जिसके बाद डर के कारण लोग अपने घरों से बाहर बाहर भागने लगे।
§֍:पीएम मोदी का संदेश §ֆ:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”दिल्ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने तथा संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।”§दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह आवाज के साथ धरती हिलने से लोगों में डर और दहशत देखी गई। भूकंप के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां तुरंत सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अभी लोगों शांत और सतर्क रहने को कहा है। वहीं दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आतिशी और दिल्ली पुलिस ने भी तुरंत सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लोगों की सलामती के लिए प्रार्थना की है।

