֍:करियर और उपलब्धियां§ֆ:डॉ. राजबीर सिंह ने कृषि अनुसंधान और विस्तार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उनका करियर तीन दशकों से अधिक का है, जिसमें उन्होंने कई प्रमुख संस्थानों में सेवाएँ दी हैं.§֍:इन पुरस्कारों से हैं सम्मानित §ֆ:डॉ. सिंह को कृषि विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त हुए हैं.
• 2022 – रफी अहमद किदवई पुरस्कार (कृषि विज्ञान में उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए)
• 2019 – नानाजी देशमुख आईसीएआर पुरस्कार (उत्कृष्ट अंतःविषय टीम अनुसंधान के लिए)
• 2016 – स्वामी सहजानंद सरस्वती उत्कृष्ट विस्तार वैज्ञानिक पुरस्कार
इसके अलावा, उन्होंने पराली प्रबंधन और कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) के सशक्तिकरण में योगदान दिया, जिसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री से सराहना प्राप्त हुई.
§भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने डॉ. राजबीर सिंह को उप महानिदेशक (कृषि विस्तार) के पद पर नियुक्त किया है. यह नियुक्ति उनके आईसीएआर के केएबी-II, नई दिल्ली में प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन (एनआरएम) डिवीजन में सहायक महानिदेशक (कृषि विज्ञान, कृषि वानिकी और जलवायु परिवर्तन) के रूप में सफल कार्यकाल के बाद हुई है.

