ֆ:§֍:सोशल मीडिया पर एक्शन §ֆ:एजेंसी के अनुसार, यूपी पुलिस के महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार ने बताया कि साइबर पेट्रोलिंग के दौरान कई भ्रामक वीडियो और पोस्ट पकड़े गए, जिन्हें महा कुंभ से जोड़कर सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहा था. बीते 13 फरवरी को एक मिसलीडिंग वीडियो पकड़ा गया, जिसमें मिस्र (Egypt) में हुए एक अग्निकांड को प्रयागराज कुंभ में लगी आग बताकर 40-50 वाहनों के जलने का दावा किया गया था.
§֍:फैलाए गए फेक वीडियो §ֆ:इस मामले की जांच में पता चला कि यह वीडियो काहिरा (Cairo) में जुलाई 2020 में पाइपलाइन में लगी आग का था. वहीं एक अन्य वीडियो में नवंबर 2024 में पटना के गांधी मैदान में फिल्म Pushpa 2 के प्रमोशनल इवेंट के दौरान हुई अफरातफरी को कुंभ में सेना के जवानों पर हमला बताकर पेश किया गया.§प्रयागराज में आयोजित महा कुंभ 2025 को लेकर फर्जी खबरें और भ्रामक वीडियो शेयर करने वाले 53 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पुलिस और साइबर एजेंसियां गलत सूचनाओं पर निगरानी रख रही हैं और कानूनी कार्रवाई कर रही हैं.

