֍:इन रूटों पर डायवर्जन§ֆ:दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि नेताजी सुभाष नगर मार्ग, एसएमपी मार्ग, चर्च मिशन रोड, खारी बावली रोड, कुतुब रोड, महाराजा अग्रसेन मार्ग, सुभाष पार्क टी-प्वाइंट, शांति वन चौक और छत्ता रेल चौक पर ट्रैफिक मूवमेंट प्रतिबंधित/डायवर्ट हो सकता है. एडवाइजरी में ये भी कहा गया है कि फतेहपुरी टी प्वाइंट, बीएच राव रोड, रानी झांसी रोड, पहाड़ी धीरज, सदर थाना रोड, बीएसजेड मार्ग, बोरा टूटी चौक, दिल्ली गेट और राजघाट पर भी गाड़ियों की आवाजाही प्रतिबंधित/डायवर्ट हो सकती है. मुसाफिरों को उन इलाकों से बचने को भी कहा गया जहां शब-ए-बारात का जुलूस निकलेगा. §֍:रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को खास सलाह§ֆ:इसके साथ ही पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, लाल किला, चांदनी चौक और तीस हजारी कोर्ट जाने वाले यात्रियों को देरी से बचने के लिए पर्याप्त समय के साथ अपने सफर की योजना बनाने की सलाह दी गई है.§मुस्लिम समुदाय के पवित्र त्योहार शब-ए-बारात आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. इसको लेकर दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है. पुलिस के अनुसार, गुरुवार 13 फरवरी की शाम से ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू हो जाएंगे. एडवाइजरी में कहा गया है कि शब-ए-बारात को लक ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन सेंट्रल दिल्ली में शाम पांच से शुरू हो जाएगा और पर्व के खत्म होने तक लागू रहेगा.

