• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Fasal Kranti Agriculture News
Advertisement
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य
No Result
View All Result
Fasal Kranti Agriculture News
No Result
View All Result
Home सफ़लता की कहानी

मजेदार है रोबोट-इंसान की लव स्टोरी, शाहिद-कृति का रोमांस-कॉमेडी जीत लेगी दिल

Fiza by Fiza
February 9, 2024
in सफ़लता की कहानी
0
मजेदार है रोबोट-इंसान की लव स्टोरी, शाहिद-कृति का रोमांस-कॉमेडी जीत लेगी दिल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

֍:क्या है फिल्म की कहानी?§ֆ:इस फिल्म की कहानी भी एकदम हटके ही है. ये स्टोरी है आर्यन अग्निहोत्री (शाहिद कपूर) और सिफरा (कृति सेनन) की. दोनों की पसंद-नापसंद एक दूसरे से काफी मिलती-जुलती हैं, लेकिन बाकी चीजों में बेहद अलग हैं. क्यों? क्योंकि आर्यन एक इंसान है और सिफरा एक हाईली इंटेलिजेंट रोबोट. आर्यन एक रोबॉटिक्स इंजीनियर है, जो मुंबई के एक बड़े ऑफिस में काम करता है. उसकी जिंदगी काफी झक्कास है. उसमें बस एक पार्टनर और एक बाई की कमी है. बाई आर्यन खुद अपने नखरों से भगा देता है और पार्टनर पाने लायक उसकी किस्मत नहीं है. लेकिन उसकी इमोशनल मां शर्मिला (अनुभा फतेहपुरिया) उसकी शादी का ख्वाब सजा चुकी है. इसलिए उसका बचना काफी मुश्किल है.

§֍:निर्देशन§ֆ:डायरेक्टर अमित जोशी और आराधना शाह की बनाई फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ काफी लाइट हार्टेड है. इसकी कहानी काफी अलग और मजेदार है. इसमें मौज-मस्ती के साथ काफी सही जोक्स हैं, जिन्हें सुनकर आपको सही में हंसी आती है. VFX का ठीकठाक इस्तेमाल फिल्म में किया गया है. अमित और आराधना का निर्देशन काफी बढ़िया है. उन्होंने बहुत सिम्पल और फन तरीके से अपनी फिल्म को दर्शकों तक पहुंचाया है. आप इसमें बोर भी होते तो कोई दूसरा सीन आपको हंसा देता है और एंगेज कर लेता है. हां, कहानी थोड़ी नॉनसेंस भी लगती है, लेकिन इसके अपने मोमेंट्स भी हैं. आप आर्यन के सिफरा को लेकर स्ट्रगल को समझते हो. उसका कंट्रोल अपने इमोशन्स पर नहीं है, तो वो वही करता जा रहा है जो एक प्यार में पागल इंसान अपने टॉक्सिक पार्टनर के साथ करता है, सच्चाई को इग्नोर!

§֍:परफॉरमेंस§ֆ:आर्यन के किरदार में शाहिद कपूर ने काफी अच्छा काम किया है. उनका मस्तमौला और रोमांटिक अवतार देखना काफी रिफ्रेशिंग था. सिफरा के रोल में कृति सेनन जमी हैं. बिना इमोशन का रोबोट बनना आसान नहीं था, लेकिन उन्होंने इस रोल को बखूबी निभाया है. शाहिद कपूर और कृति सेनन की केमिस्ट्री इस फिल्म में कमाल है. दोनों एक साथ जबरदस्त फिट होते हैं. उनका रोमांस देकर आपका रोमांस करने का मन करने लगेगा. वैलेंटाइन वीक में देखने के लिए ये फिल्म काफी सही है. उनके अलावा धर्मेंद्र, डिम्पल कपाड़िया, राकेश बेदी, राजेश कुमार, अनुभा फतेहपुरिया, आशीष वर्मा, ग्रूशा कपूर और राशुल टंडन ने अपने किरदारों को काफी अच्छे से निभाया है. सभी मजेदार अंदाज में दिखे हैं.

§हमारी एक पूरी जनरेशन को बॉलीवुड ने रोमांस सिखाया है. प्यार भरी निगाहों से अपने पार्टनर को देखना, हर मौके पर उसके साथ रहना और बार-बार उसके होंठों को चूमना… रोमांटिक फिल्मों के किरदारों का गो टू है. बड़े पर्दे पर आप जब ये सब सिंगल बैठकर देख रहे होते हैं तो बहुत अच्छा और ड्रीमी लगता है. दिल खुश होता है. लेकिन फिर आप रियलिटी में वापस आते हैं और देखते हैं कि यार, ये बढ़िया तो बहुत था, लेकिन ये सब सिर्फ फिल्मों में ही होता है. ऐसा ही कुछ आपको शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ देखकर भी महसूस होगा.

Previous Post

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा के सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों को विदाई दी

Next Post

BJP-RLD अलायंस पर लगी मुहर, बन गया सीटों पर सहमति का फॉर्मूला, जानें कब होगा ऐलान?

Next Post
BJP-RLD अलायंस पर लगी मुहर, बन गया सीटों पर सहमति का फॉर्मूला, जानें कब होगा ऐलान?

BJP-RLD अलायंस पर लगी मुहर, बन गया सीटों पर सहमति का फॉर्मूला, जानें कब होगा ऐलान?

Fasalkranti

Fasal Kranti is a premier monthly agricultural magazine which publish in Hindi, Punjabi, Marathi and Gujarati languages, dedicated to Indian farmers. Fasal Kranti aims to be a premier monthly agricultural magazine in Hindi dedicated to Indian farmers of the 21st century. 

Category

  • कृषि समाचार
  • साक्षात्कार
  • सफ़लता की कहानी
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल

Newsletter

Subscribe to our Newsletter. You choose the topics of your interest and we’ll send you handpicked news and latest updates based on your choice.

Contact us

  • E-Mail: info@fasalkranti.in
  • Phone: +91 9625941688
Copyrights © 2026. Fasal Kranti, Inc. All Rights Reserved. Maintained By Fasalkranti Team.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

No Result
View All Result
  • Home
  • कृषि समाचार
  • समाचार
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • सफ़लता की कहानी
  • साक्षात्कार
  • मनोरंजन
  • मौसम
  • खेल
  • अन्य

© 2026 Fasalkranti - News and Magazine by Fasalkranti news.