֍:जाम से लोगों को मिलेगी राहत §ֆ:दोनों स्थानों पर जिला प्रशासन, तहसील और एनसीआरटीसी की टीम द्वारा संयुक्त माप सर्वे पूरा कर लिया गया है। अब जिला प्रशासन उसका अंतिम परीक्षण कर रहा है। माना जा रहा है कि लगभग एक सप्ताह में इस कार्य को पूरा करके भूमि मालिकों को भुगतान की जाने वाली राशि का आकलन कर अवार्ड की घोषणा कर दी जाएगी।
§֍:शहर से बाहर निकाली जाएंगी 400 से अधिक बसें§ֆ:महानगर की महायोजना वर्ष 2021 में तैयार की गई थी। उसी में शहर के भीतर चलने वाले निजी और रोडवेज बस अड्डों को बाहर स्थानांतरित करने का निर्णय ले लिया गया था। महायोजना में इनके लिए भूमि भी चिह्नित की गई थी। यह कसरत शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए की जा रही है, ताकि शहर में रोजाना प्रवेश करने वाली अन्य राज्यों और जनपदों की 400 से ज्यादा बसों को बाहर से ही निकाला जाए।§UP: मेरठ शहर को जाम की बीमारी से निजात दिलाने के लिए तमाम उपायों पर काम किया जा रहा है। रिंग रोड निर्माण के प्रयास के साथ-साथ भैंसाली रोडवेज बस स्टैंड को शहर के बाहर दो स्थानों पर स्थानांतरित करने के लिए भूमि अधिग्रहण किया जा रहा है। अधिग्रहण की यह प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है।

