֍:कराची में बना रिकॉर्ड§ֆ:पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के मैच में कुल 707 रन बनाए. यह दोनों टीमों के बीच हुए वनडे मुकाबले में रनों क एक नया रिकॉर्ड है. इससे पहले पाकिस्तान-साउथ अफ्रीका के बीच वनडे मैच में इतने रन नहीं बने. कराची में खेले इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 352 रन बनाए और पाकिस्तान को 353 का लक्ष्य दिया. जिसके बाद टार्गेट को क्रॉस कर पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी बल्लेबाजी की जोरदार नुमाइश की. §֍:भारत ने अहमदाबाद में इंग्लैंड के छक्के छुड़ाए §ֆ:भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 356 रन बनाए, जिसमें शुभमन गिल के शानदार शतक की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने 112 रन बनाए. इंग्लैंड की टीम भारत से मिले 357 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और 214 रन पर ही सिमटकर रह गई. भारत ने अहमदाबाद वनडे में इंग्लैंड को 142 रन के बड़े अंतर से हराया.§भारत-पाकिस्तान के बीच अब 23 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी का मैच होने वाली है. लेकिन इससे पहले ही दोनों टीमों ने धुंआदार पारी खेलनी शुरु कर दी है. दोनों के बीच हुए वनडे मुकाबले में भारत-पाकिस्तान ने मिलकर 711 रन बनाए. हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी से पहले दोनों चिर-प्रतिद्वन्दियों ने ऐसा एक-दूसरे के खिलाफ नहीं बल्कि अलग-अलग टीमों का बुरा हाल करते हुए किया. भारत ने अहमदाबाद में इंग्लैंड को धोते हुए तो कराची में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को हराते हुए ऐसा किया. भारत-पाकिस्तान ने मिलकर दोनों मैचों में कुल 16 छक्के और 74 चौके लगाए. भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अहमदाबाद में खेले वनडे में 356 रन बनाए. इस दौरान उसने 10 छक्के और 36 चौके जमाए. वही पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 353 रन चेज किया और कुल 355 रन 6 छक्के और 38 चौके की मदद से बनाए. इस तरह भारत-पाकिस्तान ने एक ही दिन खेले मैच में कुल मिलाकर 711 रन, 16 छक्के और 74 चौके की मदद से जड़े.

