֍:अली तौकीर शेख और ISI से संबंध§ֆ:उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने पिछले साल के लोकसभा चुनावों से पहले उनके और उनके परिवार को बदनाम करने के लिए इसी तरह का अभियान चलाया था और लोगों ने जवाब में उन्हें जोरहाट संसदीय क्षेत्र से चुना था. गोगोई की यह प्रतिक्रिया भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया के आरोप के बाद आई है. भाटिया ने आरोप लगाया,’लोकसभा में विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख और ISI से संबंध सामने आए हैं.’§֍:क्या बोले भाजपा प्रवक्ता?§ֆ:उन्होंने कहा कि यह बेहद चिंताजनक है क्योंकि यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है. भाजपा प्रवक्ता ने मामले में कांग्रेस नेतृत्व और गोगोई से सफाई मांगी है. भाटिया ने कहा कि यह सवाल और भी गंभीर हो जाता है क्योंकि गोगोई की पत्नी एक विदेशी नागरिक हैं और जिस संगठन के लिए वह काम करती हैं, उसे जॉर्ज सोरोस के ज़रिए वित्तपोषित किया जाता है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा,’उम्मीद है कि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे जी और गौरव गोगोई पाकिस्तान और ISI के साथ अपने संबंधों के बारे में सफाई देंगे.’ §Gaurav Gogoi wife: भाजपा ने बुधवार को कांग्रेस नेता गौरव गोगोई की पत्नी पर पाकिस्तान और इसकी खुफिया एजेंसी ISI से संबंध होने का आरोप लगाया, जिसे लोकसभा में विपक्ष के उपनेता ने ‘हास्यास्पद और मनोरंजक’ बताकर खारिज कर दिया. गोगोई ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा ने ऐसे ‘निराधार’ आरोप इसलिए लगाए हैं, क्योंकि उसके पास उठाने के लिए कोई मुद्दा नहीं है. हालांकि आरोपों का जवाब देते हुए गोगोई ने कहा कि अगर मेरी पत्नी ISI की एजेंट है तो मैं रॉ का एजेंट हूं.

