֍:पुरानी सरसों के बेहतर दाम§ֆ:सरसों के भाव 4800-5300 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं, जबकि मंडी में प्रतिदिन केवल 200 कट्टे ही पहुंच रहे हैं. पुरानी सरसों के भाव 5750-5800 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहे हैं. ये पिछले 6 महीने के पहले करीब 6700 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही थी. पुरानी सरसों में तेल की मात्रा ज्यादा निकलती है इसीलिए किसानों को इसके बेहतर दाम मिल रहे हैं.§֍:सरकार पर पर्याप्त है स्टॉक§ֆ:सरकार क पास सरसों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. अभी सरसों केवल बाजार में बिक रही है. राजस्थान और इसके आसपास से सरसों अलवर ही बिकने आती है. अलनर सरसों की सबसे बड़ी मंडी है, क्योंकि अलवर जिले में सरसों के तेल की छोटी बड़ी कई मिलें हैं. इन तेल मिलों से देश-विदेश तक सरसों का तेल सप्लाई किया जाता है. इसमें कई नामी तेल ब्रांड भी शामिल हैं. इसके अलावा अब सरकार समर्थन मूल्य में 5950 प्रति क्विंटल के भाव से सरसों की खरीद करेगी. किसान को फिर भी सरसों के बेहतर दाम मिल रहे हैं. नई सरसों की आवक में कुछ दिनों में तेजी आएगी. अलवर के आसपास धौलपुर, भरतपुर, करौली, दौसा और सीकर सहित राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों से भी सरसों बिकने के लिए अलवर मंडी में पहुंचती है.§भारत की सबसे बड़ी सरसों मंडी राजस्थान के अलवर में स्थित है. यहां नई सरसों की आवक शुरु हो चुकी है. बाजार में आने से पहले ही सरसों के दामों मे गिरावट आई है. अलवर से देश-विदेश तक सरसों के तेल की सप्लाई की जाती है. इस बार सरसों की पैदावार बीते सालों की तुलना में कम हुई है, इसलिए सरसों के तेल के भाव में आगामी दिनों में बढ़ोतरी हो सकती है. पुरानी सरसों के दाने सूखे हैं, इसलिए उसके किसान को अभी बेहतर दाम मिल रहे हैं.

