֍:कितना बढ़ा तापमान§֍:§ֆ:मौसम विभाग ने उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से काफी ऊपर बताया है. उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत और आसपास के पूर्वी भारत के शेष हिस्सों में सामान्य से काफी ऊपर से 5 डिग्री सेल्सियस और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में सामान्य से ऊपर 1-3 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है.§ֆ:वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्लीग और एनसीआर में आसमान साफ रहने के साथ आज और कल यहां तेज सतही हवाएं चलने का अनुमान है. ऐसे में गर्मी के साथ ठंड का एहसास रहेगा. इस दौरान न्यूतनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार यानी कल अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी संभव है. हालांकि, 16 फरवरी से न्यूयनतम और अधिकतम तापमान में उल्लेरखनीय बढ़ोतरी हाेने की संभावना है.§֍:इन जगाहों पर बारिश की संभावना§ֆ:मौसम निभाग ने जम्मू-कश्मीर और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण होने की संभावना जताई है. वहीं, पूर्वोत्तर असम और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर मौजूद है, जिसके चलते 14 फरवरी तक अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट से लेकर हल्की या भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है. 13 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. 14 तक नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट हल्की बारिश के आसार हैं.§देश के कई मैदानी राज्यों में तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी लगनी शुरु हो गई है. सामान्य से 3-4 डिग्री तापमान ऊपर पहुंच रहा है. अरूणाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी और वर्षा होने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग ने पिछले दिन दिल्ली के कई हिस्सों में 1-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं, उत्तर प्रदेश, उत्तरी बिहार के कुछ जगहों पर और गुजरात राज्यों में कई स्थानों पर तापमान में लगभग 1-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई.

