֍:’ये नया उत्तर प्रदेश है’§ֆ:बागपत में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘आज माघी पूर्णिमा के अवसर पर करोड़ों लोग प्रयागराज महाकुंभ में डुबकी लगा रहे हैं. ये नया उत्तर प्रदेश है, 25 करोड़ की आबादी है और कल तक 50 करोड़ लोग प्रयागराज में डुबकी लगा चुके हैं. लेकिन कुछ लोगों को चोरी-छिपे ऐसा करने की आदत है. उन्होंने कोरोना वायरस का टीका तो लगवा लिया लेकिन दुनिया से कहते रहे कि वैक्सीन न लगवाएं. उन्होंने चोरी-छिपे संगम में डुबकी लगाई और वापस आ गए लेकिन जनता से कह रहे हैं कि डुबकी न लगाएं.’
§प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 को लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘ये नया उत्तर प्रदेश है. 25 करोड़ की आबादी है और कल तक 50 करोड़ लोग प्रयागराज में डुबकी लगा चुके हैं.’ इस दौरान मुख्यमंत्री ने समाजवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी जमकर निशाना साधा.

