֍:दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?§ֆ:दिल्ली समेत एनसीआर शहरों में दिन-ब-दिन तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है. जिसके बाद अब दिन का अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वहीं, आज अधिकतम तापमान में गिरावट का अनुमान है. इसके साथ आज से तीन दिन तक दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. वहीं, दिल्ली का न्यूगनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियत तक रह सकता है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक तापमान ऐसे ही बने रहने की बात कही है.§֍:महाराष्ट्र में गिरेगा तापमान§ֆ:पूर्वी भारत की बात करें तो 48 घंटे बाद न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने मिल सकती है. वहीं, आगामी तीन दिनों में महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट ने की संभावना है. इसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने का कोई पूर्वानुमान नहीं है. अगले 5 दिनों के दौरान देश के शेष भागों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा. §भारतीय मौसम विभाग ने आज आज उत्तर-पश्चिम, पूर्व और मध्य भारत के कई हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से लगभग 3-5 डिग्री सेल्सियस ज्याडदा और प्रायद्वीपीय भारत के उत्तरी हिस्सों में सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्या,दा रहने का अनुमान लगाया है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है. बीते दिन पूर्वी और मध्य भारत में कई स्थानों पर दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और तेलंगाना में कुछ स्थानों पर लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई.

